भारत में पिछले कुछ वर्षों में डिजिटल इंडिया अभियान ने जिस तरह से बदलाव लाया है, वह हम सभी के जीवन का हिस्सा बन चुका है। पहले जहां छोटी-सी सरकारी सेवा या काम के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ता था, वहीं अब मोबाइल फोन या कंप्यूटर के माध्यम से वही काम कुछ मिनटों में हो जाता है। यह बदलाव सिर्फ सुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसने आम नागरिक की सोच और जीवनशैली दोनों को प्रभावित किया है।
डिजिटल इंडिया ने गांव से लेकर शहर तक हर जगह कनेक्टिविटी को बढ़ाया है। पहले जिन लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी समय पर नहीं मिल पाती थी, अब वह अपने मोबाइल पर सीधा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। किसानों के लिए मौसम की सूचना और बाजार भाव तुरंत मिल जाता है, छात्र ऑनलाइन शिक्षा से ज्ञान अर्जित कर रहे हैं और छोटे व्यापारी भी डिजिटल पेमेंट से बिना किसी रुकावट के कारोबार चला रहे हैं।
मीरा-भाईंदर जैसे शहरों में भी इस डिजिटल क्रांति का असर साफ दिखाई देता है। नगर सेवाओं की जानकारी, टैक्स का भुगतान, बिजली-पानी के बिल और कई अन्य जरूरी काम ऑनलाइन हो रहे हैं। इससे समय की बचत के साथ पारदर्शिता भी बढ़ी है। यही नहीं, डिजिटल लेन-देन ने आम लोगों को कैश पर निर्भर रहने की मजबूरी से मुक्त किया है। आज आम आदमी आत्मविश्वास से कह सकता है कि उसके पास डिजिटल माध्यम से हर सुविधा तक पहुंच है।
नागरिकों का जीवन अब पहले से अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और तेज़ हो गया है। यह बदलाव हमें यह एहसास कराता है कि तकनीक का सही उपयोग समाज में समानता और विकास की नई राह खोल सकता है। डिजिटल इंडिया केवल एक नारा नहीं रहा, बल्कि यह अब आम भारतीय की रोज़मर्रा की जिंदगी का अभिन्न हिस्सा बन चुका है।
नई टिप्पणी जोड़ें